कानपुर में सुरों की महफिल में शमसाबाद की बिखरी मुस्कान

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: कानपुर में सजी संगीत की महफिल में जनपद की बेटी नें जिले का नाम रोशन किया| उसने संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया|
शमसाबाद के फैजबाग निवासी भाजपा नेता जय गंगवार की पुत्री मुस्कान नें कानपुर में आयोजित उत्तर-प्रदेश व उत्तराखंड प्रदेश के द राइजिंग स्टार कार्यक्रम में हिस्सा लिया| जिसमे दोनों प्रदेश में 15 वर्ष तक के नन्हे गायकों नें शिरकत की| जिसमे मुस्कान नें अपनी आबाज का लोहा सभी को मानने को मजबूर कर दिया| सुरीला गाना गाने पर उसे प्रथम पुरस्कार दिया गया| जिससे जिले का नाम रोशन किया है|  मुस्कान सीपी विधा निकेतन में कक्षा 7 की छात्रा है|