रिटायर्ड चकबंदी कर्मी के घर 11 लाख की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात चोरों नें रिटायर्ड चकबंदी कर्मी के घर ताले तोड़करसे  लगभग 11 लाख रूपये की नकदी और जेबरात चोरी कर ली| सुबह जानकारी होनें पर पुलिस नें जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई सुराग नही मिला|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन निवासी रामकृष्ण शर्मा नें बताया कि वह चकबंदी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी से रिटायर्ड है| रामकृष्ण का बड़ा पुत्र शिवन कुमार हैदराबाद में परिवार के साथ रहता है| जबकि छोटा पुत्र विपिन कुमार जनपद बिजनौर जिला अस्पताल में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत है| घर पर रामकृष्ण अपनी पत्नी उमा देवी और पुत्र प्रीती के साथ रहतें है| प्रीति बीमार चल रही है|
राम कृष्ण नें बताया कि वह बीती रात पुत्री को लेकर शहर के बड़े सरकार की मजार पर पूजा  अनुष्ठान के लिए रात में रुके थे| सुबह 6:30 बजे पड़ोसी बालक राम शर्मा नें चोरी होनें की जानकारी दी| जिसके बाद वह घर पंहुचे| रामकृष्ण शर्मा नें बताया कि छोटा विपिन बीती रात ही घर से अपनी नौकरी के लिए गया था| वह अपनी बहन प्रीती के इलाज एक लिए 50 हजार रूपये दे गया था| लिहाजा कुल ढाई लाख की नकदी और लगभग 8 लाख रूपये के जेबरात चोरी कर लिये| पुलिस के साथ ही डॉग हेंडलर विपिन कुमार व फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| घर से कुछ दूर रेलवे ट्रेक के किनारे जेबरातों के डिब्बे पड़े मिले| रामकृष्ण नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच में जुटी है|