निष्कासित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का मनोंनयन अबैध

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय हिन्दू महासभा नें बताय कि संगठन से निष्कासित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से जो नये पदाधिकारियों का मनोनयन किय जा रहा है वह पूर्व रूप से अबैध है|
शहर के कायमगंज वाईपास पर स्थित महासभा जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक के प्रतिष्ठान पर प्रेस वार्ता का आयोजित हुआ| जिसमे युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होनें के  चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है| इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा निष्काषित पदाधिकारियों ने अखिल भारत हिन्दू महासभा से विद्रोह करके मनमाने और असंवैधानिक तरीके से अपनी तथा अन्य कई जिलों में अवैध नियुक्तियाँ कर ली है| संग ठन इसका विरोध  करते हुए उसे फर्जी करार दे रहा है| योगेन्द्र वर्मा नें राष्ट्रीय सचिव की जो नियुक्ति की है गलत है| युवा प्रदेश अध्यक्ष नें बताया कि हरिद्वार के राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही क्रांति पाठक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है|