राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,12,325 मामलों का हुआ निस्तारण

COURT NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश नें फीता काटकर किया| जिसमें दिन भर में कुल 1,12,325 मामलों का आपसी सुलह समझौते से निस्तारण किया गया।
जिला जज चवन प्रकाश नें फीता काटनें के बाद लोक अदालत का निरीक्षण किया|  लोक अदालत में जनपद के विधुत विभाग, नगर पालिका परिषद के साथ ही अन्य विभागों ने अपने स्टाल लगाये गये| इसके साथ ही पक्षकारों को उनकी सहमती के आधार पर सुलह संधि कराकर मामलों  का निस्तारण किया गया|
इसके साथ ही बैंक बसूली से सम्बन्धित 1276 कर कुल 7,05,39,866 रूपये की बसूली की गयी| वहीं विधुत बिल सम्बन्धित 24301 मामलों का निस्तारण किया गया| वहीं कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार पाराशर नें 30 पारिवारिक व वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया| वहीं पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना परिकर अधिनियम बृजेश कुमार त्यागी द्वारा 102 वादों का निस्तारण कर 1, 43, 38, 000 से अधिक धनराशि प्राप्त करायी गयी|
इसके साथ ही लोक अदालत में जनपद के विभिन्य न्याव विभाग कार्यालयों के द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये| कुल लम्बित 5874 मामलों में से 4063 तथा प्री लिटिगेशन के 109316 मामलों में से 10,82 62 मामले निस्तारित किये गये| इस तरह कुल 1,12,325 मामलों का निस्तारण कर 2,22,67,522.44 रूपये की धनराशि जमा करायी गयी|
इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार राय, विजय कुमार गुप्ता एससी/एसटी एक्ट, विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र नोडल अधिकारी लोक अदालत महेंद्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केसचिव अचल प्रताप सिंह आदि न्यायिक अधिकारी रहे|