मुख्तार अंसारी के चक्कर में ही सपा से हुआ विघटन: शिवपाल

ACCIDENT Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव नें समाजवादी पार्टी को जमकर निशानें पर लिया| उन्होंने बाहुबली मुख्तार अंसारी के विषय में कहा कि सपा में मुख्तार के दो भाईयों को टिकट देंनें से मना करनें पर उनके सपा से सम्बन्ध बिगड़ गये थे| लेकिन प्रसपा में किसी अपराधी की जगह नही है|
शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रसपा सुप्रीमो नें कहा कि उनकी पार्टी नें आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने की पूरे प्रदेश में तैयारी शुरू कर दी है| वह पहले सेकुलर पार्टियों से गठबंधन की बात करेंगे| उसके बाद प्रत्याशी घोषित करेंगे| लेकिन सपा उनकी पहली प्राथमिकता होगी| वहीं उन्होंने नाम लिए बिना अखिलेश की तरफ इशारा किया कि पहले उनकी पार्टी को 350 सीटें मिल रहीं थी अब 400 सीटें मिल रही है| लगता है उन्हें हमारी जरूरत ही नही है|
उन्होंने कहा कि सपा से प्रसपा का केबल गठबंधन ही होगा विलय की सम्भावना नही है| लिहाजा उनके सम्मान से पहले उनकी पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट मिले और जिन सीटों पर उन्होंने प्रत्याशी घोषित कर दिये है उनको किसी भी कीमत पर हटाया नही जायेगा| यही शर्त होगी| इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश पर तंज कसा की हम उनके चाचा है सम्मान तो उन्हें हमे देना ही पड़ेगा| उन्होंने भोजपुर से प्रसपा से चुनाव की तैयारी कर रहीं अर्चना राठौर को प्रत्याशी बनानें की घोषणा कर दी| उन्होंने साफ कह दिया की भोजपुर से अब गठबंधन वाले दल को यह सीट छोडनी पड़ेगी|
सपा में बाहुबली मुख्तार अंसारी को बसपा नें पार्टी से निकाल दिया| प्रसपा में मुख्तार के शामिल करनें के सबाल पर उन्होंने साफ मना कर दिया| उन्होंने कहा कि पूर्व में सपा सरकार के दौरान पहले भी मुख्तार के दो भाईयों को टिकट देंनें का विरोध किया था तभी से सपा से उनका विघटन शुरू हो गया था| प्रसपा में किसी अपराधी की जगह नही है|
प्रदेश में बांटी जा रही घटिया दवाएं
शिवपाल सिंह यादव नें कहा पूरे प्रदेश में पहले कोरोना और डेंगू और मलेरिया की बाढ़ आ गयी है| अस्पतालों में घटिया किस्म की दबाएँ वितरित की जा रही है| जिससे मरीज ठीक नही हो रहे|
प्रदेश में आयी अपराधों की बाढ
उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को बेहाल बताया और कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट,अपहरण, चोरी व दुष्कर्म की संख्या में कई गुना बड़ी है| सरकार लगाम नही लगा पा रही है|
प्रसपा की सरकार बनी तो जिले से जायेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
शिवपाल सिंह यादव नें कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जायेगा| वहीं आलू किसानों के लिए कारखानों की व्यवस्था होगी| प्रसपा की भोजपुर प्रत्याशी अर्चना राठौर, जिलाध्यक्ष विमल यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शुभम राय हनी, प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता, प्रदीप यादव आदि रहे|