भूमि विवाद में फायरिंग से वृद्ध के सिर में लगी गोली, गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) भूमि विवाद में हुई फायरिंग से वृद्ध के सिर में गोली लगनें से वह गंभीर हो गया| उसे लहुलुहान हालत में सीएचसी लाया गया जहाँ से उसे हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| फायरिंग पूर्व सैनिक के पुत्र नें लाइसेंसी बंदूक से अपने चाचा पर गोली चलायी थी जो वृद्ध के सिर में लगी|
थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर माझगाँव कुशलपुर निवासी भाईयों में भूमि विवाद चल रहा था | उसी दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गयी| जिससे उधर से मबेशी लेकर निकल रहे 60 वर्षीय महेश जाटव बीच-बचाव करने लगे जिससे उसके सिर में गोली लग गयी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| आनन-फानन में परिजन घायल महेश को टैम्पों में लादकर थानें पंहुचे| जिसके बाद पुलिस नें घायल को सीएचसी पंहुचाया| लेकिन हालत जादा गंभीर होनेंपर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल 108 एम्बुलेंस से दारोगा अभय सिंह लेकर पंहुचे| पुलिस नें घटना के सम्बन्ध में आरोपी के पिता पूर्व सैनिक को हिरासत में ले लिया|
थानाध्यक्ष राकेश कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|