अपडेट: रोड़बेज नें बाइक सबार दम्पति को कुचला, पति की मौत, माँ-बेटी गंभीर

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) मंगलवार को दोपहर बाद बाएक सबार को तेज रफ्तार रोडबेज नें आमने-सामनें से टक्कर मार दी| जिससे बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसी बाइक  पर सबार महिला और उसकी मासूम दुधमुही बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी| उन्हें उपचार हेतु भेजा गया|
थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर स्थित फैजबाग पेट्रोल पम्प के निकट एक बाइक पर सवार युवक महिला और दुधमुही बच्ची जा रहे थे| उसी दौरान फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोड़बेज नें बाइक में सामने से टक्कर मार दी| जिससे बाइक बस के नीचे चली गयी और उस पर सबार युवक नें मौके पर ही दम तोड़ दिया| जबकि बाइक सबार महिला और उसकी दुधमुही बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी|  घटना के बाद बस तकरीबन 30 मीटर दूर तक बाइक को घसीटने हुए ले गयी| बाद में चालक मौका देखकर फरार हो गया| जबकि परिचालक को भीड़ नें दबोच लिया| उसकी पिटाई भी कर दी| घायल पुलिस ने घायल माँ-बेटी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जिसके बाद लोहिया अस्पताल कायमगंज के ग्राम अताईपुर निवासी राधा पत्नी उमेश श्रीवास्तव लोहिया अस्पताल पंहुची| उन्होंने घायल महिला की शिनाख्त अपनी बेटी 20 वर्षीय रानी पत्नी नन्हे श्रीवास्तव निवासी सिरमौरा नवाबगंज के रूप में की| इसके साथ  ही घायल बच्ची को एक वर्षीय खुशी पुत्री नन्हे श्रीवास्तव के रूप में पहचान की|
राधा नें बताया कि उनका दामाद नन्हे दिल्ली में नौकरी करता था| जहाँ उसके 3 माह के पुत्र की मौत हो गयी थी| जिसका शव लेकर नन्हे अपनी पत्नी रानी और बेटी खुशी के साथ गाँव पिछले मंगलवार को आया था| 7 सितंबर को रानी अपने मायके अताईपुर से पति की बाइक पर सबार होकर जा रही थी तभी दुर्घटना हो गयी|
थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह नें बताया कि एक की मौत हो गयी है| घायल महिला व बच्ची को उपचार के लिए भेजा गया है|