महिला से शादी का झांसा देकर बनाये सम्बन्ध

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने सम्बन्ध बनाये| जिससे महिला दूसरी बार गर्भवती हो गयी| अब आरोपित उसे प्रताड़ित कर रहा है| पीड़िता नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि उसका तलाक हो गया है| वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है| वहीं पर दीपू यादव पुत्र अमर सिंह यादव निवासी रायपुर धीरपुर मोहम्मदाबाद भी रहता है| उसके द्वारा बताया गया कि मेरी शादी नही हुई है| जबकि दीपू विवाहित है|  पीड़िता नें बताया की आरोपित दीपू नें उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरक सम्बन्ध बनाये| एक बार गर्भपात भी कराया| दूसरी बाद वर्तमान में उसका चार महीने का बच्चा पेट में पल रहा है| आरोपित दीपू गाली-गलौज और जाति सूचक गाली-गलौज करता है| पीड़िता की तहरीर पर पुलिस नें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार बिंद नें जेएनआई को बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा|