थम नही रहा यह चलन, अब यहाँ भी लिखा ‘मकान बिकाऊ हैं’

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन युवती को उनके पड़ोसियों नें घसीट-घसीट कर पीटा| जिससे आहत होकर उन्होंने अपने मकान के बाहर लिख दिया यह मकान बिकाऊ है|  | सूचना मिलने पर पुलिस नें एक आरोपी को दबोच लिया| इसके साथ ही युवती के घर के बाहर पुलिस तैंनात कर दी गयी है|
पहले जहानगंज के पतौंजा, नवाबगंज के ग्राम शहपुरा मौजा बसेली व गांव भगोरा और कम्पिल के थाना क्षेत्र के गांव बिल्हा के बाद अब मकान बिकाऊ की हवा राजेपुर में भी दाखिल हो गयी|  थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ निवासी रतीराम गुप्ता का आरोप है कि उनकी पुत्री लक्ष्मी को पड़ोस के ही  शमशाद व अफसरी बेगम नें घसीट-घसीट कर पीटा| रतीराम नें आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को भी दबंग पीट चुके है| जिससे आहत हुए रतिराम नें अपने घर के बाहर लिखा कि मकान बिकाऊ है| यह खबर जब पुलिस को लगी तो थानाध्यक्ष देवेश कुमार खुद ही मौके पर आ गये| उन्होंने मौके से आरोपी शमसाद को दबोच लिया |इसके साथ ही मकान पर लिखा बिकाऊ भी साफ कराया|
मामले की जानकारी पर विहिप के पदाधिकारी संगठन मंत्री शुभम कौशिक जिला मंत्री दिनेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष विनीत कुमार ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार विश्व हिंदू परिषद रोहित तिवारी आदि मौके पर आ गये| उन्होंने जमकर नारेबाजी की| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज लिया|  थानाध्यक्ष नें बताया कि आगामी मामले में एनसीआर दर्ज की गयी है|  जांच की जा रही है | आरोपी को जेल भेजा जायेगा|