महिला के कत्ल में पति व जेठानी सहित तीन पर एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन महिला के सिर में फावड़ा मारकर हत्या करनें के मामले में पुलिस नें मृतका के पति व जेठानी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस नें जाँच पड़ताल भी तेज  की है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढिलावल निवासी 40 वर्षीय कामिनी क सिर में फावड़ा मारकर बेहरमी से उसके शराबी पति नें हत्या कर दी थी| घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पुत्र संजय कुमार अपने भाई के साथ घर पर आ  गये| वह राजस्थान के कोटा में काम करते है| जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गयी| तहरीर में उन्होंने अपने पिता ज्ञान चन्द्र, ताई सरोजनी और उनके पुत्र सतेंद्र  को नामजद किया| उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ताई सरोजनी और उसके पुत्र सतेन्द्र के उकसानें पर पिता ज्ञान चन्द्र नें फावड़ा मारकर हत्या कर दी| वह उनके मकान पर कब्जा करना चाहते है| सतेंद्र व उनकी माँ सरोजनी देवी आरोपी ज्ञान चंद्र को अपने घर बुलाकर शराब पिलाते हैं और खर्च के लिए रुपये भी देते थे| जिससे उनके उकसाने पर उन्होंने शराब पीकर फावड़े से माँ कामिनी की हत्या कर दी और फरार हो गये|
थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह ने  बताया कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|