रवि की नमामि गंगे जिला संयोजक पद पर दोबारा ताजपोशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा के नमामि गंगे प्रकल्प के जिला संयोजक पर रवि मिश्रा की दोबारा ताजपोशी हो गयी| रवि का भव्य स्वागत किया गया|
शहर के आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर नमामि गंगे की एक बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश सह संयोजक रावेंन्द्र कुमार व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता व सह संयोजक नमामि गंगे नें रवि मिश्रा के दोबारा जिला संयोजक पद पर ताजपोशी होनें पर स्वागत किया|  प्रदेश सह संयोजक रावेन्द्र कुमार नें हर माह सफाई अभियान चलानें और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पंहुचानें की नसीहत दी| जिलाध्यक्ष नें नमामि गंगे के जिले में किये जा रहे कार्यों की सराहना की|
गौरव शर्मा, सह संयोजक आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल, अजय दीक्षित,  गुंजन अग्निहोत्री, अनुभव सारस्वत आदि रहे|