मेंड काटनें के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) मेंड काटनें के विवाद में दबंगों नें ग्रामीण के सीने में गोली मार दी| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया| आरोपी पुलिस के हाथ अभी नही लगे है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मुरैठी निवासी 40 वर्षीय धनवीर सिंह पुत्र रामविलास यादव किसान थे| उनकी पुत्री सोनम नें बताया कि दोपहर को पिता के साथ गाँव के ही दंबगो से खेत की मेंड काटनें को लेकर विवाद हो गया था| जिसके बाद धनवीर जब घर के निकट घेर में अपने मवेशियों को चारा कर रहे थे तभी आरोपी पिता-पुत्र आये और उन्होंने तमंचे से धनवीर के सीने में गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे पहले चौकी उसके बाद लोहिया अस्पताल लेकर गये| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|  मृतक की पत्नी रजनीला व पुत्र शिवम, सत्यम व पुत्री संगम, लक्ष्मी, सोनम व स्वार्थी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थानाध्यक्ष शमसाबाद दिग्विजय सिंह नें बताया कि आरोपी अभी फरार है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|