विधुत लाइन से आग का गोला बन गिरे परिंदे

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर खन्नी नगला निवासी रविश पुत्र रामजीत के गेंहू के खेत में आचानक हाई-टेशन लाइन के तार से जलकर दो परिंदे जलकर गेंहू के खेत में गिर गये| जिसके बाद गेंहू की फसल जल गयी| वहीं मिशन अस्पताल के पीछे झाड़ियों में भी आग लग गयी जिसे दमकल ने मसक्कत के बाद बुझाया|

अग्नि पीड़ित रविश ने बताया की उसके ढाई बीघा जमीन में गेंहू खड़ा था| ऊपर से हाई टेंशन लाइन निकली है| सुबह तकरीबन 10 बजे अचानक दो परिंदे हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से जलकर गेंहू के खेत में गिरे| जिससे खेत में आग लग गयी| देखते ही देखते आग ने खेत को चपेट में ले लिया| आग लगने से मौके पाकर ग्रामीण एकत्रित हो गये| जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया| रविश के अनुसार उसकी लगभग 1.15 बीघा गेंहू की फसल जल गयी| मौके पर दमकल कर्मी पंहुच| लेकिन तब तक आग बुझ गयी|

वही दोपहर तकरीबन 12 बजे शहर के मिशन अस्पताल के ठीक पीछे खड़ी झाड़ियों में अचानक आग लग गयी| जिससे हड़कम्प मच गया| मौके पर पंहुची दमकल ने आग पर काबू पाया|