दीवार गिरनें से दबी राहगीर महिला गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क पर निकल रही महिला के ऊपर पुरानें बने मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी| जिससे महिला की हालत गंभीर हो गयी| उसे आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया|
शहर कोतवाली के गंगा नगर कालोनी निवासी ममता पत्नी अमित कुशवाह मोहल्ले की ही गली से गुजर रहीं थी| उसी दौरान संजीब प्रजापति व विनोद प्रजापति पुत्र माधौराम के पुराने मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी| जिसमे दबनें से महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गयी|
एस्थानीय लोगों नें बताया कि संजीब का मकान काफी पुराना था जिसकी दीवार सड़क की तरफ झूक गयी थी| शिकायत होनें पर नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पालिका नें दीवार गिरा देंनें को संजीब व उसके भाई विनोद को हिदायत दी थी| लेकिन उसके बाद भी पुरानी दीवार को भवन स्वामी नें नही तोड़ा| जिसके परिणाम स्वरूप दीवार गुरुवार को ममता पर गिर गयी|
कादरी गेट चौकी इंचार्ज राजेश राय नें बताया कि घायल महिला को उपचार हेतु भर्ती किया गया है| आगे तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|