दिल्ली जा रहे किसान यूनियन नेताओं को पुलिस नें रोंका, जमकर हंगामा

FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) किसान यूनियन के धरनें में शामिल होनें दिल्ली जा रहे भाकियू पदाधिकारियों को पुलिस नें फर्रुखाबाद रेलवे इस्टेशन पर देर शाम रोंक दिया| जिससे भाकियू नेताओं और पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई| पुलिस नें कड़ी मसक्कत के बाद उन्हें जाने से रोंका|
दरअसल भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के नेतृत्व में तकरीबन डेढ़ सैकड़ा भाकियू पदाधिकारी रविवार शाम फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आ गये| उन्हें लगभग 8:15 बजे कालिंद्री एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था| लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल गयी| जिस पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी नितेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पंहुच गये और कालिंद्री से जानें का प्रयास कर रहे किसान यूनियन नेताओं को रोंक लिया|
जिस पर किसान यूनियन नेताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई लेकिन वह किसी भी कीमत पर मानने को राजी नही थे| जमकर नारेबाजी की गयी| काफी समझाने के बाद किसान यूनियन नेता रोडबेज से गिरफ्तारी देंने के लिए राजी हुए| जिस पर एक रोडबेज बस उन्हें ले जानें के लिए मंगायी गयी लेकिन इस पर भी वह राजी नही हुए उन्होंने कहा काफी बड़ी मात्रा में भाकियू नेता है लिहाजा सभी के लिए बसों का इन्तजाम किया जाये|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि भाकियू नेताओं को  हिरासत में लिया गया है|
लक्ष्मी शंकर जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा, बिट्टू अवस्थी आदि मुख्य रूप से रहे|