पीडब्लूडी की भूमि पर अबैध कब्जा किये 118 को नोटिस

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अबैध रूप से कब्जा कर निर्माण किये 118 लोगों के खिलाफ विभाग नें नोटिस जारी किया है| सभी को एक सप्ताह के भीतर अबैध कब्जा छोड़ने के आदेश दिये गये हैं|
पीडब्लूडी के सहायक अभियंता महिपाल सिंह नें कस्बे के 118 लोगों को नोटिस जारी किये है| जिससे दुकानदारों में खलबली मच गयी है| नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण खुद हटानें के आदेश दिये गये है| यदि उसके बाद अतिक्रमण नही हटाया गया तो अतिक्रमण जिला प्रशासन के सहयोग से हटा दिया जायेगा|