समाधान दिवस में 65 में से केबल 15 को मिला समस्या का हल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया| जिसमे फरियादियों का भी टोंटा रहा| 65 में से कुल 15 को ही समाधान मिल सका|
सम्पूर्ण समाधान दिवस अब प्रत्येक महीने के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा| उसी क्रम में तीसरे शनिवार को सदर तहसील में डीएम मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे राजस्व सम्बन्धित अधिक मामले पंहुचे| जिसमे कुल 65 फरियादियों में से 15 को ही सम्पूर्ण समाधान मिल सका|  अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ सिटी नितेश कुमार आदि रहे|
4 माह बाद लगा समाधान दिवस केबल 4 को ही मिला न्याय
अमृतपुर संवाददाता:
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ एम अरून्मोली की अध्यक्षता में आयोजित हुआ| जिसमे 25 फरियादी पहुंचे| 25 फरियादियों में से केबल 4 के हिस्से में ही न्याय आया| उनकी समस्या का समाधान हो सका| ज्यादा समस्याएं मेड़बंदी व चकबंदी को लेकर फरियादी पंहुचे| बीडीओ गगन दीप, एबीएसए रमेश चंद्र जौहर व थानाध्यक्ष जसबंत सिंह आदि रहे|