माँ को प्रताड़ित कर रहे बेटे को कोर्ट का नोटिस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेवानिवृत्त शिक्षिका ने अपने बेलगाम हुए पुत्र को एसडीएम कोर्ट से बेदखली का नोटिस भेजा है| उससे नोटिस का जबाब मांगा है|
एक कहावत है,-“पूत कपूत तो क्यो धन संचे, पूत सपूत तो क्यो धन संचे”अर्थार्थ अगर बेटा कुपुत्र है तो उसके लिये धन संचय क्यो किया जाय, वो तो उसे गलत कामो मे उडा देगा और अगर पूत सपूत है तब भी धन क्यो संचय किया जाय वो तो स्वयम अपनी काबलियत से आप से अधिक कमा सकेगा|
यही कुछ शहर कोतवाली क्षेत्र के किराना बाजार निवासी 69 वर्षीय धर्मश्री पत्नी नबल किशोर मिश्रा के साथ हुआ| उनके कुल पांच संताने है| जिसमे जिसमे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का विवाह हो चुका है| लिहाजा एक तीसरे नम्बर का पुत्र वैभव मिश्रा अविवाहित है| धर्मश्री नें एसडीएम सदर कोर्ट में अधिवक्ता डॉ० दीपकद्विवेदी के द्वारा वाद दायर किया जिसमे बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं| उनका तीसरे नम्बर का पुत्र वैभव मिश्रा जो गलत सोहवत में पड़ गया है| लिहाजा वह नशे का आदी भी हो गया है| वह आये दिन परिवार के सदस्यों से अभद्रता करता है|
उसकी हिंसक वारदातों से घर में अशांति का माहौल है| वह किसी समय कोई भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है| वह लोगों से उधार भी लेनें लगा है| लोग रुपयों का तगादा करनें उनके घर पर आते हैं|  धर्मश्री नें कोर्ट से गुहार लगायी है कि उसके पुत्र को उसके मकान से पुलिस बल द्वारा बेदखल कर दिया जाए| धर्मश्री के वाद पर कार्यवाही करते हुए कोर्ट नें आकाश मिश्रा को नोटिस भेजकर जबाब सहित तलब किया है|