निजी अस्पताल चला रहे लोहिया के चिकित्सक दम्पत्ति

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:शासन-प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी चिकित्सक सरकारी सेवा देने से कतराने है| लेकिन वही चिकित्सक निजी अस्पतालों में तन-मन से धन के लिये काम करते है| ताजा मामला लोहिया अस्पताल के एक चिकित्सक का आया है| जिसक्वे द्वारा निजी अस्पताल चलाने की शिकायत सीएम व डीएम से की है|
कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी प्रमोद दुबे व उसकी पत्नी सरला दुबे ने बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी| वही डीएम से भी शिकायत की गयी है| जिसमे उन्होंने कहा है कि लोहिया अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तैंनात डॉ० एसपी सिंह व उसकी पत्नी डॉ० सरोज बाला सिंह वर्तमान में संयुक्त निर्देशक के यंहा तैनात है| लेंकिन इसके बाद भी डॉ० एसपी सिंह व डॉ० सरोज बाला सिंह अपना निजी अस्पताल नगलादीना फतेहगढ़ में चला रहे है|
शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई|आरोप है की डॉ० सरोज बाला अपने को निलंबित कराने के बाद निजी अस्पताल चला रहे है| जिलाधिकारी ने जाँच करा कार्यवाही का भरोसा दिया है| डॉ० एसपी सिंह ने कहा की उनके ऊपर लगाये गये आरोप गलत है|