सीजेएम कोर्ट फतेहगढ़ में डॉ० अनुपम दुबे ने किया आत्मसमर्पण

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दरोगा की हत्या के मामले में फरार चल रहे डॉ० अनुपम दुबे ने न्यायलय में सरेंडर कर दिया| बीते दो दिन से उनके आवास पर चल रही कुर्की की कार्यवाही  के बाद आखिर बुधवार लगभग 12:30 बजे डॉ० अनुपम दुबे सीजेएम कोर्ट में हाजिर हो गए उनके हाजिर होने की खबर लगते ही समर्थको की भीड़ कोर्ट में बाहर एकत्रित हो गयी|
डॉ० अनुपम दुबे ने बताया कि उनके ऊपर कई फर्जी मुक़दमे लगाए गए है कई ऐसे मुक़दमे है जो उनपर दर्ज ही नहीं है व कई मुकदमे खत्म भी हो चुके है उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है | उनके ऊपर केबल तीन मामले ही बचे हैं| इसके साथ ही उन्होंने पूरे  मामले को राजनैतिक भी बताया| उन्होंने कहा कि जब किसी का कद बढ़ता है तो विरोधियों को तकलीफ होती है|
अनुपम के सरेंडर की पुलिस को भनक तक नही
पुलिस दो दिन से अनुपम के आवास पर कुर्की की कार्यवाही कर रही थी| पुलिस को फरार डॉ० अनुपम की तलाश थी| लेकिन अनुपम पुलिस के हाथ नही आये| वहीं कई जनपदों के साथ ही फतेहगढ़ पुलिस भी अनुपम की तलाश में जुटी थी| लेकिन पुलिस को हवा नही लगी| पुलिस का खुफिया तन्त्र फेल हो गया| एलआईयू को भी इसकी भनक नही लगी| इसके बाद अनुपम दुबे नें कोर्ट में हाजिर हो गये|