फालोअप: सब्जी विक्रेता की पत्नी का था ट्रेक पर मिला शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार तड़के रेलवे ट्रेक पर मिले महिला के अज्ञात शव की शिनाख्त सब्जी विक्रेता की पत्नी के रूप में की|
रविवार को सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर चर्च कम्पाउंड कें पीछे रेलवे ट्रेक पर का अज्ञात शव मिला था| उसके कई घंटे बाद शहर के तलैया फजल इमाम निवासी राजेश कश्यप लोहिया अस्पताल पंहुचा और शव की शिनाख्त अपनी पत्नी 37 वर्षीय दीप माला के रुप में की| राजेश ने बताया कि दीपमाला बीमारी से पीड़ित थी जिसके चलते उसे बीते 3 दिन पूर्व लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| शनिवार को दोपहर 12 बजे उसको घर लेकर आये|
रविवार सुबह 5 बजे वह घर से चली गयी और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली| उसका विवाह 6 वर्ष पूर्व हुआ था| लेकिन कोई संतान नही थी|
आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार नें बताया कि महिला के शव की शिनाख्त हो गयी है|