प्रकाश पर्व पर निशान साहिब की सेवा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

aarmi-nishankhikh-light-gurudara-aarmiफर्रुखाबाद: सिखों के आदि गुरु गुरुनानक देव के 548 प्रकाश पर्व पर सेना के जवानो के साथ कमांडर ब्रिगेडियर कबिन्द्र सिंह ने निशान साहिब की डटकर सेवा की| इसके साथ ही साथ शिखलाइट गुरूद्वारे में गुरु ग्रन्थ साहिब के अखंड पाठ का भी शुभारम्भ किया गया|

14 नबम्वर को गुरुनानक जयंती के अवसर पर इसकी समाप्ति होगी| ब्रिगेडियर कबीन्द्र सिंह, ट्रेनिग बटालियन कमांडर कर्नल मनीष जैन, ले० कर्नल रंजन देवरानी व इंद्रजीत, चीफ रिकार्ड अफसर ले कर्नल एस आर अटल व सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह ने निशान साहिब को नये वस्त्र पहनाकर फायरिंग कर सलामी दी| शस्त्र सलामी टोली का नेतृत्व नायक सूबेदार जगवीर सिंह ने किया| एजुकेशन कोर के सूबेदार मेजर भूपिंदर सिंह तथा सुवेदार डीएस तोमर सतनाम वाहे गुरू वाणी का पाठ करते रहे|

सिखलाई रेजिमेंट सेंटर में नई बनी 18 सिखलाईट में भी प्रकाशोत्सव का पर्व निशान साहेब की सेवा से प्रारम्भ हुआ| 1 जुलाई 2016 को खडी हुई इस रेजीमेंट का यह पहला गूरू नानक प्रकाशोत्सव है| कमान अधिकारी कर्नल सीएन अग्रवाल ने स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर कबीन्द्र ने मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानी संदीप सिंह के निर्देश पर निशान साहिब की सेवा करायी | रविवार को लंगर का आयोजन किया जायेगा|