मोहम्मदाबाद में प्रमुख चुनाव से पूर्व व्लाक परिसर से ईंट-पत्थर हटाने के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद-संवाददाता) शनिवार को विकास खंड कार्यालय में व्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान की तैयारी है| जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति तेज कर दी है|
दरअसल जनपद में कुल सात व्लाकों  में 5 व्लाक भाजपा ने निर्विरोध जीत लिये| वहीं नबावगंज में सपा नेता डॉ० जितेन्द्र यादव की पत्नी डॉ० अनीता रंजन पुन: निर्विरोध व्लाक प्रमुख चुनी गयीं| जिससे 6 व्लाकों पर मतदान नही होगा|
लिहाजा अब मोहम्मदाबाद व्लाक प्रमुख चुनाव में दो दिग्गज दिग्विजय होंने की गुणागणित लगा रहें है| डॉ० अनुपम दुबे के भाई अमित उर्फ बब्बन दुबे निवर्तमान व्लाक प्रमुख हैं| लिहाजा उन्होंने दोबारा फिर नामांकन दाखिल किया| वहीं जिला पंचायत चुनाव में डॉ० अनुपम दुबे की रणनीति से चारों खाने चित्त हुए सुबोध यादव ने सियासी बदला लेंने के लिए बब्बन दुबे के खिलाफ अपने समर्थकों का पर्चा दाखिल करा दिया| जिससे जनपद भर की निगाहे अब आगामी चुनाव परिणाम पर टिक गयीं है| सुबोध यादव के खिलाफ डॉ० अनुपम दुबे के भाई बब्बन दुबे को चुनाव लड़ा रहे सचिन यादव की सियासी बल्लेबाजी भी काफी अहम किरदार निभायेगी|
दोपहर दो बजे तक केबल पूर्व व्लाक प्रमुख  अमित दुबे (बब्बन) की पत्नी कुमकुम दुबे नें अपना पर्चा वापस लिया| सुबोध यादव के किसी भी समर्थक नें पर्चा वापस नही लिया| दोपहर प्रेक्षक राजाराम नें अधिकारियों के साथ विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया और बीडीओ सतीश मिश्रा को निर्देश दिये कि व्लाक परिसर में पड़े ईंट-पत्थर या हटायें जाएँ या ढक दियें जाए|
इसके साथ ही दिन भर बैरिकेटिंग लगानें का कार्य चलता रहा| शनिवार को मतदान होगा|
मोहम्मदाबाद में बब्बन के खिलाफ मैदान में दो प्रत्याशी
व्लाक प्रमुख चुनाव में अमित दुबे (बब्बन) के खिलाफ सुबोध यादव समर्थक दो प्रत्याशी पंकज कुमार निवासी पमरखिरिया व प्रशांत राठौर निवासी गैसिंगपुर चुनाव मैदान में आ गयें है|
निर्वाचन अधिकारी आदित्य कुमार नें बताया कि केबल कुमकुम दुबे का एक पर्चा वापस हुआ है| अन्य किसी नें पर्चा वापस नही लिया| तीन प्रत्याशी मैदान में हैं|