मोहम्मदाबाद में बिक्री हुए 14 पर्चे, आठ सुबोध समर्थकों नें खरीदे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकास खंड मोहम्मदाबाद में वर्तमान व्लाक प्रमुख के खिलाफ सपा नेता सुबोध यादव समर्थकों नें पर्चे खरीदे|
बुधवार को वर्तमान व्लाक प्रमुख अमित दुबे बब्बन नें कुल आधा दर्जन पर्चे खरीदे| जिसमे तीन पर्चे अमित दुबे, एक पर्चा उनकी पत्नी कुमकुम दुबे, एक-एक पर्चा उनके भाई अनुराग दुबे (डब्बन), अभिषेक दुबे के नाम से खरीदे गये|
वहीं उनके विरोध में सपा नेता सुबोध समर्थक पंकज कुमार पुत्र उदयवीर, प्रशांत राठौर पुत्र शरद राठौर (मोनू), पूर्व व्लाक प्रमुख गुरुदेव सिंह यादव (ददुआ) पुत्र लाखन सिंह, मुकेश कुमार पुत्र इनाम सिंह, सुनील कुमार स्वदेश कुमार, नीलू पत्नी राजेश, रामू पुत्र लाखन सिंह व संगीता यादव पत्नी शिव प्रताप नें नामांकन खरीदा| जबाबी नामांकन होनें से मोहम्मबाद व्लाक प्रमुखी का चुनाव दिलचस्प होनें वाला है|
राजेपुर में कुल चार पर्चे हुए बिक्री
राजेपुर संवाददाता: विकास खंड राजेपुर में भाजपा नें पल्लव सोमवंशी को प्रत्याशी बनाया है| उन्होंने बीते दिन कुल दो नामांकन पत्र खरीदे थे| वहीं बुधवार को सुनीता सोमवंशी पत्नी संजय सोमवंशी नें भी दो नामांकन पत्र खरीद लिये|
कमालगंज में भाजपा प्रत्याशी सहित दो पर्चे बिक्री
 कमालगंज संवाददाता: कमालगंज में भाजपा नेता फतेहचंद वर्मा की भाभी भाजपा प्रत्याशी शकुंन्त देवी पत्नी शीलचंद व जबाब में उद्योगपति सतेन्द्र प्रताप उर्फ मन्नी सिंह की पत्नी नीलमा देवी नें अपना नामांकन पत्र खरीदा|
कायमगंज में भी 7 सेट नामाकंन पत्रों की हुई बिक्री
कायमगंज संवाददाता:
  ब्लाक कार्यालय में प्रभारी एडीओ राजीव श्रीवास्तव के बताया कि अनुराधा दुबे निवासी दारापुर की ओर से नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे गए। वहवलपुर निवासी अजय कुमार सिंह की ओर से एक, शशी सिंह पहाड़पुर की ओर से एक व आनंदप्रकाश सिंह लालपुर पट्टी की ओर से एक नामांकन पत्र खरीदा गया है।
नवाबगंज में भी आठ पर्चो की बिक्री
नवाबगंज संवाददाता:
डॉ० जितेन्द्र यादव नें 2 सेट, वर्तमान व्लाक प्रमुख अनीता रंजन 2 सेट, अरविन्द कुमार ने 2 सेट व नीलम नें 1 सेट व1 सेट रिंकी नें खरीदा| वहीं शमसाबाद में भी चार सेट नामांकन बिक्री हुए|