आश्वासन पर नगर मजिस्ट्रेट नें खत्म कराया अनशन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता ) नगर पालिका के खिलाफ हो रहा आमरण अनशन नगर मजिस्ट्रेट नें आश्वासन के बाद समाप्त करा दिया| जिसके बाद गांधीवादी आंदोलन कर रहे राहुल जैन को जूस पिलाया गया|
शहर के टाउन हाल पर फर्रुखाबाद विकास मंच के राहुल जैन बीते तीन दिन से नगर पालिका के ईओ रविन्द्र कुमार व ग्राफिक ठेकेदार अरविन्द पाण्डेय के खिलाफ आमरण अनशन कर रहें थे| अनशन के तीसरे दिन नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व ईओ रविन्द्र कुमार मौके पर पंहुचे और अनशनकारी राहुल की समस्या को सुना और तीन दिन के भीतर न्याय संगत कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद उन्हें जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म करा दिया गया | राहुल जैन नें बताया कि यदि दो दिन में उनकी मांगों का तय समय पर निस्तारण नही होता है तो दोबारा अनशन करेंगे और अन्न जल त्याग देंगे| नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें जेएनआई को बताया कि राहुल जैन की समस्या का समाधान करनें का जल्द प्रयास किया जायेगा| फिलहाल अनशन समाप्त करा दिया गया|