दबंग युवकों के विवाद में फायरिंग से मची भगदड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आपसी विवाद में कुछ आवारा युवक आमने-सामने आ गये| उनमे मारपीट के ही फायरिंग भी हो गयी| पुलिस नें एक को हिरासत में लिया है| पुलिस फायरिंग की घटना को गलत मान रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गढी हिम्मत बहादुर में बुधवार देर शाम दो पक्षों के युवकों में जमकर विवाद हो गया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक आपस में शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया| विवाद के चलते युवकों में आस्तीनें खींच गयीं| जमकर विवाद होंने के दौरान ही फायरिंग भी की गयी | फायरिंग होनें से भगदड़ मच गयी|
भाजपा जिला मंत्री अभिषेक बाथम नें पुलिस अधीक्षक को मामले की सूचना दी| जिसके बाद बजरिया चौकी इंचार्ज पंकज सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया| मौके पर भीड़ जमा हो गयी| स्थानीय लोगों नें आरोप लगाया कि प्रतिदिन आवार किस्म के लोग मोहल्ले में आकर दारू पीते और और हंगामा करते है लेकिन पुलिस मूक बनी रहती है|
थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें जेएनआई को बताया कि नाबालिकों में विवाद हुआ था| एक नाबालिक को हिरासत में लिया गया है| फायरिंग की पुष्टि नही हुई है| जाँच की जा रही है|