सुबोध समर्थक एके भू-माफिया घोषित, दोषी एसडीएम पर हो सकती कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार देर शाम जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी सुबोध यादव समर्थक एके को भू-माफिया घोषित कर दिया है| उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें के भी आदेश दिये गये है| आदित्य की पत्नी पूनम वार्ड 23 से जिला पंचायत सदस्य है|
थाना कमालगंज के ग्राम इसेपुर निवासी आदित्य सिंह राठौर (एके) पुत्र कौशलेंद्र प्रताप सिंह को डीएम नें भू-माफिया घोषित कर दिया| उन्होंने एसडीएम सदर अनिल कुमार को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए|
उप जिलाधिकारी सदर की रिपोर्ट में देखा गया कि आदित्य सिंह राठौर को रु0 100980000  (दस करोड़ नौ लाख अस्सी हजार) ट्रस्ट भूमि का कूटरचित अभिलेखों एवं राजस्व अधिकारियों की साठगांठ से हस्तगत करने में दोषी पाया गया है। अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 1 जून 2016 को तैनात उप जिलाधिकारी,सदर फर्रुखाबाद की भी उक्त प्रकरण में संलिप्तता पाई गई है, उनको भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु शासन को पत्र भेजा जाए।
उप जिलाधिकारी सदर, फर्रुखाबाद के अलावा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता का भी चिन्हांकन कर अनुपालन आख्या 10 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है|