गंगा व रामगंगा का जलस्तर धड़ाम, कटान जारी

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन से गंगा व शनिवार को रामगंगा का जलस्तर लगातार तेजी के साथ घट रह है| जिससे ग्रामीणों नें कुछ राहत की साँस ली है| लेकिन अभी भी कटान जारी है|
दरअसल बीते दिन गंगा का जल स्तर 136.65 मीटर पर दर्ज किया गया|  जबकि शनिवार को गंगा का जल स्तर 136.10 मीटर पर आ गया| यानी गंगा 55 सेंटीमीटर कम हों गयीं| वहीं  |शनिवार को गंगा में 41934 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं बीते दिन रामगंगा का पानी  134.45 मीटर दर्ज की गयीं थी| लेकिन शनिवार को रामगंगा भी 134.40 मीटर यानि बीते दिन से 5 सेंटीमीटर कम हों गयीं| विकास खंड राजेपुर के ग्राम तीसराम की मडैया प्राथमिक विद्यालय के कमरे का लेंटर बाढ़ के पानी के चलते धरासाही हो गया|
अमृतपुर संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में बाढ़ राहत के लिए 13 शरणालय 33 बाढ  चौकी बनायी गयीं है| जिसमे प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर राजपुर, अमर ज्योति इंटर कॉलेज गंगापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर, गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय संबलपुर, प्राथमिक विद्यालय दहिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बदनपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिठौली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय आंतर, प्राथमिक विद्यालय सराय टौका घाट आश्रम में बाढ़ पीड़ितों के लिए शरणालय बनाया गया है|  वहीं सम्भावित बाढ प्रभावित 33  स्थानो पर बाढ चौकियां बनायी गयीं है| जिनके माध्यम से लेखपाल नजर रखेंगे|