डॉ० अरविंद गुप्ता को सपा नें दिया बड़ा कद, प्रदेश प्रवक्ता बनें!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर के प्रमुख समाजसेवी व चिकित्सक डॉ० अरविन्द गुप्ता को सपा नें प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है| सोशल मीडिया में उन्हें बधाई देनें की होड़ लगी है| लेकिन अभी सपा जिला कार्यालय पर इसकी कोई सूचना नही आयी है|
दरअसल लोक सभा चुनाव में टिकट मांग करनें के बाद सफलता हाथ ना लगनें से वह बीजेपी से काफी खिन्न थे| जिसके बाद उन्होंने साइकिल की सबारी करनें का मन बना लिया था| वहीं बीते दिनों जब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जनपद दौरे पर आये थे तभी पूर्व सांसद मुन्नू बाबू के आवास पर उनकी सपा सुप्रीमो से एकांत में मुलाकात भी हुई थी| तभी से लोक अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष डॉ० अरविन्द गुप्ता के सपा में जानें की अटकलें तेज हो गयीं थी|
सूत्रों की मानें तो सपा सुप्रीमों नें अखिलेश यादव नें डॉ० अरविन्द गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है| वहीं पार्टी के तरफ से अधिकारिक पुष्ठी होना अभी बांकी है| वहीं भाजपा को बड़ा झटका लगा है| डॉ० अरविंद गुप्ता नें जेएनआई को बताया कि उन्हें सपा में सम्मान मिला है| जहाँ सम्मान मिले वहीं जाना चाहिए| अब वह सपा में रहकर साइकिल की रफ्तार तेज करेंगे|
जिला महासचिव मंदीप यादव नें बताया कि डॉ० गुप्ता पार्टी और सपा सुप्रीमो के प्रति एक अच्छी सोंच रखते है| उनका पार्टी में स्वागत है| लेकिन अभी प्रदेश नेतृत्व की तरफ से डॉ० गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जानें का कोई पत्र जिला कार्यालय को प्राप्त नही हुआ है| पत्र आने पर जानकारी दी जायेगी| अभी फिलहाल सोशल मीडिया में ही लोग पोस्ट  कर रहें है|