ससुराल जा रहे बाइक सबार की मार्ग दुर्घटना में मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सबार की मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
जनपद शाहजहाँपुर कलान रोहन नगला निवासी 35 वर्षीय रामबरन पुत्र सूरजपाल बीती शाम बाइक से ससुराल  मऊ शाहजहाँपुर जा रहा था| उसी समय थाना अमृतपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे रामबरन बुरी तरह घायल हो गया| हल्का इंचार्ज बलवीर सिंह नें उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| दारोगा बलवीर नें लोहिया अस्पताल पंहुच शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|