पर्व के रूप में मनाया योग दिवस, योग के रंग में रंगा पांचाल नगर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2021 को पर्व के रूप में मनाया गया है। सभी में उत्‍साह का माहौल दिखा। कोरोना काल में योग का महत्‍व और भी बढ़ गया है। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए लोग योग के माध्‍यम से अपने को स्‍वस्‍थ रखने का प्रयास भी कर रहे हैं। योग दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
पुलिस लाइन फतेहगढ़ में पुलिस कर्मियों नें योगाभ्यास किया| सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में वरिष्ठ जेल अधिक्षक प्रमोद शुक्ला, जेलर जीआर वर्मा, डिप्टी जेलर सुरजीत सिंह व अरबिंद कुमार आदि नें बंदियों के साथ योग किया|
शहर के मोहल्ला जटवारा जदीद केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय योग का आयोजन हुआ| जिसमे बताया गया कि खानपान हमारा अति उत्तम होना चाहिए और समय पर भी होना चाहिए प्राणायाम से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है|  अनूप पाण्डेय ने सभी को योग कराया| ब्रम्हाकुमारी शोभा बहन, देव कुमार शर्मा, सुवालाल मिश्र, अजीत शर्मा, ओमेंद्र, उमाशंकर, प्रवीण, रामकिशोर व गंगा सिंह आदि रहे| शहर के भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में रिसोर्स ऑर्गेनाइजेशन “जय हिंद जन सेवा कल्याण समिति” द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योग के प्रति जागरूक किया गया| जूही शुक्ला (सामुदायिक आयोजक- डूडा) काशी, अंबिका, कामधेनु ,मंदाकिनी ,सार्थक, त्रिलोकी आदि शामिल हुए|
युवा प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू महासभा विमलेश मिश्रा नें अपने परिवार के साथ योग किया| सीपी इंटरनेशनल स्कूल फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग, ध्यान, आसन , मुद्राएं इत्यादि का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक रामकृपाल मिश्र नें सभी को योगाभ्यास कराया| सीपी विद्यालय समूह निर्देशिका डॉ० मिथिलेश अग्रवाल, उपनिर्देशिका अंजू राजे आदि नें विचार रखे| प्रधानाचार्य डॉ. केके श्रीवास्तव व श्रवण कुमार मिश्र आदि रहे|
फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर शुक्ला के साथ मंडल महामंत्री शिवम दुबे व भाजपा नेता रानू दीक्षित आदि नें योगाभ्यास किया| फर्रुखाबाद नगर पश्चिम द्वारा नगर के टाउन हॉल पार्क में  योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिक्षक विवेकानंद नें अभ्यास कराया| नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने कहा की इस भाग दौड़ भारी ज़िंदगी मे योग ही एक मात्र सहारा है जो आपने स्वस्थ्य और निरोगी रखने में सहायक है। नगर महामंत्री नरेंद्र राठौर,सभासद प्रबल त्रिपाठी,रामकिशोर सैनी, महिलामोर्चा अध्यक्ष बबिता पाठक, संजीव गुप्ता आदि प्रमुख रूप से रहे|