भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बने प्रांशु दत्त द्विवेदी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के खासम-खास होनें के चलते भाजपा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी के सिर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का ताज सजाया गया है| जिससे उनके समर्थको में खुशी की लहर है|
दरअसल प्रांशु दत्त द्विवेदी बीजेपी के युवा फौज में अपनी खास पकड़ रखते है| वर्तमान में भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी पूर्व में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष व भाजयुमो कमल क्लब के प्रदेश संयोजक भी रहे है| इसके साथ ही वह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव की भी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर चुके है| वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खासम-खास लोगों में सुमार है| भाजपा प्रदेशअध्यक्ष स्वतंत्र देव  सिंह के खासम-खास होनें का फायदा प्रांशु दत्त द्विवेदी को मिला और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो का ताज पहना दिया गया|  प्रांशु दत्त द्विवेदी के भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बननें से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|