सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से हो श्रीराम जन्म भूमि मामले की जाँच

Politics Politics-CONG. धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएमआई ब्यूरो) कांग्रेस ने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से संबंधित एक जमीन सौदे में लगे भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर गुरुवार को डीएम को ज्ञापन सौपा| पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में इसकी जांच की भी मांग की है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और उसके बाद राष्ट्रपति को  सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौपा| नौ सूत्रीय ज्ञापन में कांग्रेसियों नें कहा कि भू राजस्व अधिकारियों नें औचित्य सबाल खड़े करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति अथवा संस्था के दबाब में दो करोड़ रूपये की खरीदी गई भूमि को लगभग आठ गुणा अधिक मूल्य बैनामा कैसे होनें दिया|
कांग्रेस नें सबाल करते हुए कहा कि जिस भूमि की खरीद की गयी वह श्रीराम मन्दिर के लिए प्रस्तावित जगह से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर है| मुख्य स्थल से इतनी दूरी औचित्यहीन है| जिसका किसी भी ट्रस्ट के सदस्य नें विरोध क्यों नही किया| नौ सूत्रीय ज्ञापन में कांग्रेस नें सर्वोच्य न्यायालय के न्यायाधीश से जाँच करानें की|
नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, रमेश चन्द्र कठेरिया, डालचंद कठेरिया, प्रमोद जैन, संतोष गुप्ता, मोहित गुप्ता, राजेन्द्र नारायण मिश्रा, बादाम सिंह यादव आदि रहे|