काशीराम कालोनी में नल दे रहे दूषित पानी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के द्वारा थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढिया काशीराम कालोनी में फैली अव्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल को उनके आवास पर ज्ञापन सौपा|
महासभा नें दिए गये ज्ञापन में कहा कि काशीराम कालोनी में बने आवासों के पीछे लैट्रिन टैंक की हालत खस्ता है| कुछ टैंको के ऊपर की छत टूट चुकी है| जिसमे व्लाक 24 व 25 की छत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है|
नालियों के टूटे होंने की वजह से पानी निकास नही हो पा रहा है| इसके साथ ही कहा कि व्लाकों की दीवारों पर बरगद और पकरिया आदि के पेड़ निकल आये है| जिससे कई दीवारे गिरने की कंगार पर है| कालोनी के हैंडपम्प खराब है, पानी की टंकी की सफाई न होनें की वजह से पानी की अधिक समस्या है| पानी की टंकी की सफाई ना होनें से पीने का पानी साफ नही मिल पा रहा है| चार सूत्रीय मांगों को 15 दिन में निस्तारण करनें की मांग की|
इस दौरान दीपक शर्मा,   युवा नगर अध्यक्ष गौरव मौर्या, मोनू तिवारी, संतोष त्रिवेदी, अर्जुन दीक्षित, विकास माथुर व हिमांशु दुबे आदि रहे|