अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व आज,प्रदेश में रात 8:05 बजे से होगा चाँद का दीदार

FARRUKHABAD NEWS

लखनऊ: अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व करवा चौथ आज है।पति-पत्नी के रिश्ते को प्रगाढ़ता प्रदान करने एवं पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें बुधवार को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को यह व्रत सुबह ब्रहामुहुर्त से शुरू होकर रात्रि में चंद्रमा-दर्शन के साथ पूरा होता है। इस बार करवा चौथ में चांद का पूजन विशेष फलदायी होगा। चंद्रमा का पूजन स्त्रियों के लिए पति और बच्चों के लिए शुभकारी होगा।सुहागिनों को शाम शाम 5:24 बजे से 6:41 बजे तक पूजन करना चाहिए। रात 8:05 बजे चंद्रोदय होगा। 

आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग पति और संतान दोनों के लिए फलदायी है। इस बार शादी के बाद पहली बार व्रत रखने वालीं सुहागिनें व्रत शुरू कर सकती हैं। किसी तरह का दोष नहीं है।