अपडेट: घर के बाहर सो रहे ग्रामीण के तीन गोली मारकर हत्या, पहली पत्नी सहित चार पर केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बीती रात घर के बाहर रो रहे ग्रामीण की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गयी| मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस नें चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम बरई ईंट भट्टा चिलसरा मार्ग निवासी सुमन नें थाना पुलिस को बताया कि उसका पति 45 वर्षीय जगजीवन राम घर के बाहर सो रहा था| सुमन बच्चो के साथ घर के भीतर सो रही थी| बीती रात लगभग 10:30 बजे उसक दरवाजा बाहर से बंद हो गया| उसने अपने पति जगजीवन को आवाज दी लेकिन वह नही बोला बाद में सुमन नें छत पर चढ़कर उसे आबाज लगायी| लेकिन जगजीवन नें आबाज नही दी| सुमन नें बताया कि छत पर चढ़कर टार्च लगायी तो उसका पति चारपाई पर लहुलुहान हालत में पड़ा था| उसकी गोली मारकर हत्या की गयी थी| घटना की तहरीर सुमन नें थाना पुलिस को दी| पुलिस नें धारा 302 के तहत मुकदमा मृतक की पहली पत्नी सरिता, सरिता का भतीजा गुलजार, रिश्तेदार नरवीर व विजेंद्र के खिलाफ दर्ज किया है| घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ राजवीर गौर, थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह आदि फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने पड़ताल की|
बच्चा ना होनें पर आरोपी पहली पत्नी नें करायी थी दूसरी शादी
थाना जहानगंज के ग्राम जल्लापुर निवासी आरोपी सरिता श्याम पाल की पुत्री थी| उसका बीते लगभग 27 वर्ष पूर्व जगजीवन के साथ हुआ था| लेकिन उसके 27 वर्ष तक कोई सन्तान ना होने पर सरिता की रजामंदी से झारखंड से सुमन से कोर्ट मैरिज बीते लगभग दो वर्ष पूर्व की थी| सुमन अपने साथ एक 6 वर्ष के बेटे अंश व 8 वर्षीय पुत्री आकांक्षा को साथ में लेकर आयी थी| विवाह के बाद सुमन ने एक पुत्री को जन्म दिया| वह पांच माह की है| जगजीवन अपनी जमीन पर भट्टे का साझेदारी से संचालित कराता था|
पहली पत्नी से चल रही मुकदमें बाजी
परिजनों नें बताया कि मृतक जगजीवन की पहली पत्नी के साथ मुकदमें बाजी चल रही थी| जिसकी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया|
पोस्टमार्टम में तीन गोली लगनें का जिक्र
पुलिस नें रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ० अमित अग्रवाल नें किया| जिसमें जगजीवनराम के शरीर पर एक भी चोट आदि के निशान नही मिले| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसके तीन गोली हमलावरों के द्वारा मारी गयीं| जिसमे एक जबड़ा, एक कोख और एक गर्दन के पीछे से होते हुए हाथ में लगी मिली|
थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह नें जेएनआई को बताया कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है| जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे|