सपा नें मोनिका की मदद के आरोप में जिला सचिव जितेन्द्र यादव को किया बर्खास्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा में जिला पंचायत चुनाव में अंतर्कलह लगातार बढती जा रही है| एक तरफ सपा प्रत्याशी सुबोध यादव है वहीं दूसरी तरफ सपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका चुनाव लड़नें के लिए तैयार है| इस हालत में अब जिला पंचायत चुनाव में सपा में आपसी द्वन्द शुरू हो गया है| कार्यवाही का दौर भी चालू है|
दरअसल सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के लखनऊ आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष के सपा प्रत्याशी सुबोध यादव और मोनिका के भाई युवा सपा नेता सचिन यादव की पंचायत हुई| लेकिन उसके बाद भी पंचायत बेनतीजा निकली|
बीती शाम मोनिका यादव नें प्रेस नोट जारी कर निर्दलीय चुनाव लड़नें का एलान कर सपा नेताओं की हवाईयां उड़ा दी| यह प्रेस नोट सपा के जिला सचिव जितेन्द्र यादव (जीतू) के द्वारा मीडिया में प्रसारित की गयी थी| जिसको संज्ञान लेते हुए उन्हें अनुसाशासनहिनता के चलते पद से बर्खास्त किया है| जिला महासचिव मंदीप यादव नें जानकारी देते हुए बताया जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के निर्देश पर जीतू यादव को उनके पद से बर्खास्त किया गया है|