पाइप लाइन फटनें से कस्बे में बूंद-बूंद पानी की किल्लत

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीते तीन दिन से पाइप लाइन फटने से कस्बे के मोहल्लों में बूंद-बूंद पानी की किल्लत हो गयी है| अभी तक सप्लाई चालू ना होनें से नागरिकों में आक्रोश पनप रहा है|
दरअसल नगर पंचायत क्षेत्र के सीएचसी गेट के निकट बीते 30 मई को पाइप लाइन फट गयी थी| जिससे मोहल्लों में पानी की सप्लाई भी तीन दिन से बाधित है| लिहाजा घरों में बूंद-बूंद पानी की किल्लत हो गयी है| जगह-जगह लोग हैंडपाइप से पानी भरते नजर आ रहें है| यह हालत पूरे कस्बे में ही है| विकल्प के तौर पर पानी की सीधी सप्लाई देनें का प्रयास हुआ है|
मामले में अधिशाषी अधिकारी मुन्ना लाल से जेएनआई नें वार्ता कि तो उन्होंने बताया कि सप्लाई ठीक करनें का प्रयास चल रहा है| जल्द सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी जायेगी|
नगर पंचायत चेयरमैंन पति तरुण महेश्वरी नें जेएनआई को बताया कि फिलहाल सीधी सप्लाई शुरू की गयी है| मंगलवार शाम तक सप्लाई ठीक हो जायेगी| सुबह टंकी से पानी की आपूर्ति की जायेगी|