किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34 वीं  पुण्यतिथि पर उन्हें सपाईयों नें याद कर लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।शनिवार को सपा के जिला कार्यालय आवास-विकास पर सपा जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन हुआ| सपा नेताओं नें उनके चित्र पर माल्यार्पण किया| जिला महासचिव नें कहा कि चौधरी चरण सिंह जी अपने सारे जीवन देश में किसानों की लड़ाई लड़ते रहे,जीवन भर किसानों के लिए काम किया। वह किसानों के मसीहा थे।  लेकिन वर्तमान समय में तानाशाह सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान सड़को पर है। समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी है तथा सदैव किसानों, गरीबों, व्यापारियों, छात्रों, नौजवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हक की लड़ाई लगातार लड़ती चली आ रही है।बृजेश पाल, बेचेलाल यादव, मुजिबुल हसन,अनुपम प्रजापति, सुकर्म पाल सिंह, अंशुल यादव, नागेंद्र यादव आदि रहे|