भारतीय नव वर्ष पर संघ का प्रतिपदा उत्सव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय नब वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित प्रतिपदा उत्सव राष्ट्रीय गीत धोष वादन के साथ मनाया गया|
कार्यक्रम का शुभारंभ डा. केशव राम हेडगेवार व गुरु जी के चित्र पर पुष्पांजलि ध्वजारोहण ध्वज प्रणाम के साथ क्या-क्या अध्यक्ष पवन कटियार समाजसेवी संघचालक सुशील, प्रमुख वक्ता संजीव प्रांत से प्रचार प्रमुख विजय अवस्थी, विभाग कार्यवाहक राजेश, विभाग शिवम ग्राम विकास रामगोपाल गौ सेवा प्रमुख राज किशोर, सह सेवा प्रमुख दीपक, शहर जिला प्रचारक प्रवीण, अनिल जिला व्यवस्था प्रमुख ने नव वर्ष में सहभागिता की हिंदू सनातन नव वर्ष पर भावी पीढ़ी को जानकारी दी| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में त्याग साधना सेवा संस्था समाजिक संगठन एवं संस्था पर्यावरण संरक्षण राष्ट्रभक्ति की भावना के मूल मंत्र को नगर गांव के मंडल स्तर तक कार्य करने की योजना आने वाली शताब्दी वर्ष में कार्य योजना प्रस्तुति की| भारतीय नव वर्ष की ऐतिहासिक महत्व पर सनातन व वैज्ञानिक तत्वों पर व महापुरुषों के इतिहास को पर्वों के महत्वपूर्ण तत्वों पर विचार व्यक्त किये| नगर में नगर वासियों द्वारा अभिनंदन भाभी पीढ़ी को अपनी संस्कृति की जानकारी दी| संघ की स्वयंसेवकों ने घर-घर पहुंचने का संकल्प लिया| कार्यक्रम का विराम राष्ट्रीय ध्वज वंदना के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं साथ किया गया|
सरस्वती शिशु मंदिर- विद्या मंदिर सेनापति के छात्रों ने आचार्यों के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर चौक, घुमना बाजार, रेलवे रोड, पक्का पुल चौराहे पर रोली चावल चंदन से तिलक लगाकर पशुओं के साथ नागरिकों का अभिनंदन किया| पूरा नगर भारतीय नव वर्ष उत्सव के रूप में शुरू हो गया|