बड़ी खबर: गाँव के किनारे महिला की गला काटकर हत्या, आरोपी जेठ गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साइकिल से घर लौट रही महिला की गाँव के किनारे गला काटकर हत्या कर दी गयी| सिर धड से अलग  सड़क पर पड़ा मिला| सूचना पर पंहुची पुलिस नें आरोपी जेठ को दबोच लिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम राजा नगला (रम्पुरा) निवासी लगभग 40 वर्षीय महिला अंजू यादव पत्नी रामपाल शुक्रवार लगभग 8 बजे साइकिल से घर लौट रही थी| उसी दौरान गाँव के प्राथमिक विद्यालय के निकट उसकी द्रगपाल यावव उर्फ राकेश नें किसी धारदार हथियार से काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया|
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी नितेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल व सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेन्द्र चौधरी मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| पुलिस ने मौके से आरोपी मृतका के जेठ रामपाल यादव को दबोच लिया| उसे कोतवाली ले गयी| पुलिस आलाकत्ल की तलाश कर रही है| फिल्ड यूनिट की टीम नें भी साक्ष्य जुटाये|
मृतका का पति बेबर रोड बघार के निकट एक डिग्री कालेज में गार्ड का काम करता था| अंजू की हत्या के बाद गाँव में सन्नाटा पसर गया| कोई कुछ भी बोलनें को तैयार नही था| मृतका के एक 12 वर्षीय पुत्री रिचा व 7 वर्षीय पुत्र युवराज है| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी से पूंछतांछ की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|