बीजेपी के ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम में केबल 25 कार्यकर्ताओं का रक्तदान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मोदी सरकार के 7 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होनें के चलते जिला ध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया| जिसके केबल 25 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों नें रक्तदान किया| वहीं पंचायत चुनाव के प्रत्याशी नजर नही आये| जो बीते दिनों पार्टी पर खुद को कुर्बान करनें की कसमें खा रहे थे वह रक्तदान तक नही कर सके|
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा संगठन के माध्यम से ही जन सेवा का संकल्प पूर्ण करती है|  रक्तदान कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा संगठन ने समाज को एक नया संदेश देने का कार्य किया।  दुग्ध संघ चेयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा संपूर्ण विपक्ष महामारी के दौरान भी जनता को वैक्सीनेशन पर भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ० रजनी सरीन नें कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया|  रक्तदान ना जाने कितनो को मौत के मुंह से बाहर करेगा| मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होनें पर कार्यकर्ता उत्साहित है| सरकार हर किसी की मदद के लिए खड़ी है|
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पीएम मोदी के 7 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में देश एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है|  कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में भी देशवासियों को इस महामारी से लड़ने का मंत्र मोदी नें दिया। उनकी सरकार के 7 वर्ष के शासनकाल में गरीब कल्याण की दिशा की ओर कार्य किया गया। रक्तदान कार्यक्रम के प्रति युवाओं को और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, मंडल महामंत्री शिवम दुबे, राजन राठौर, आदित्य बाथम आदि रहें।

Comments are closed.