डीसीएम से कुचलकर बाइक सबार युवक की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद प्रतिनिधि) बीती रात सड़क किनारे खड़े युवक को डीसीएम नें कुचल दिया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| पुलिस नें उसे लोहिया अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम साधौ सराय निवासी 22 वर्षीय युवक चंदन शाक्य पुत्र राम प्रकाश बीती रात कायमगंज मार्ग के ग्राम बिरियाडाडे पुलिया के निकट बाइक से गया था| उसी दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम नें उसको जोरदार टक्कर मार दी| जिससे चंदन गंभीर रूप से जख्मी हो गया|  घटना की जानकारी होनें पर दारोगा मेहरबान सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने घायल को तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में बीती रात 10 बजे पंहुचाया| ईएमओ डॉ० अरीदमन सिंह नें चंदन को मृत घोषित कर दिया| मृतक के भाई अरविन्द नें उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया|
थानाध्यक्ष आरके रावत नें बताया कि हत्या का आरोप गलत है| दुर्घटना करने वाली डीसीएम और चालक पुलिस के कब्जे में है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|