पूर्व विदेश मंत्री ने शहर में शुरू कराया सैनिटाइज अभियान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना काल में आम जनता को कुछ राहत पंहुचानें के लिए पूर्व विदेश मंत्री नें शहर को सैनिटाइज कराने का अभियान मंगलवार को शुरू कर दिया|
मंगलवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में फतेहगढ़ में सैनिटाइज अभियान शुरू कराया गया| शहर अध्यक्ष नें बताया कि पूरे शहर के हर घर को कांग्रेसी सैनिटाइज किया जायेगा| पहले फतेहगढ़ में अभियान चलेगा उसके बाद फर्रुखाबाद में अभियान चलाया जायेगा| शहर के सभी 42 वार्डो को सैनिटाइज अभियान चलेगा|
रामवीर चौहान, मोहित गुप्ता, रिजवान ताज, संजीब कटियार, प्रमोद जैन आदि रहे|

Comments are closed.