मामी की हत्या में नामजद युवक गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीते लगभग आठ दिन पूर्व महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| जिसमे मुकदमें में नामजद आरोपी युवक को पुलिस ने  शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नथुआपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमारी वर्मा पत्नी जय लाल वर्मा की हत्या बीते 13 मई को गोली मारकर कर दी गयी थी| घटना के बाद मृतका राजेश कुमारी के भाई राहुल पुत्र रामसहाय निवासी फिरोजपुर डोलना कासगंज की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के जेठ महेंद्र के पुत्र गोविन्द व ननद के पुत्र आनन्द पुत्र रामबहादुर निवासी सफा खेड़ा गुरसहायगंज कन्नौज के खिलाफ 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया है|
शुक्रवार को घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें आरोपी मृतका के भांजे आनन्द को गिरफ्तार कर लिया|