गंगा किनारे शिव की विशेष पूजा का आयोजन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा किनारे बालू के शिवलिंग की विशेष पूजा का आयोजन किया गया| जिसमे पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव नें पंहुच पूजा में भाग लिया|
शहर के पांचाल घाट पर दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने गंगा तट पर जय भोलेबाबा कमेटी के पदाधिकारी प्रतिदिन बालू के शिवलिंग बना उनका भव्य श्रंगार करनें के साथ  ही पूजा अर्चना करते है| सोमवार को भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ| जिसमे निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव पंहुचे| उन्होंने गंगा स्नान केबाद भगवान शिव की पूजा कर आरती ऊतारी|
हर-हर बम-बम की गूंज के बीच शिवलिंग का अभिषेक किया| हर हर महादेव के जहां जयघोश गूंजते रहे, वहीं अनवरत लघु मृत्युजंय का का मंत्र व मानस पाठ की चौपाइयां गूंजती रही। हर हर बम बम के नारे से गुंजायमान हो गया और माहौल भक्तिमय हो गया।  जलाभिषेक व पूजन अर्चन कर भोले शिव से आर्शीवाद लेनें के बाद विजय यादव नें कहा कि भगवान शिव की पूजा से सारे पाप कट जाते हैं। शिव की पूजा से शांति मिलती है|
कमेटी एक अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले, संरक्षक जीतू वाजपेयी, विपिन वाजपेयी, मुन्नू वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, प्रिंश पाण्डेय, राजीव शुक्ला, चन्दन सक्सेना, दीपक गुप्ता, शुभम तिलकधारी, शिवांशु वाजपेयी आदि रहे|