कोरोना का ग्राफ घटा बुधवार को केबल 47 नये संक्रमित

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना का लगातार बढ़ता कहर अचानक कमजोर पढ़ता दिख रहा रहा है| सरकारी आंकड़ो के अनुसार कुल 47 नये संक्रमित निकले है| इसके साथ ही मौत का आंकड़ा बढकर 141 पर आ गया|
कोरोना नें सेन्ट्रल जेल में भी अपनी दस्तक दे दी| सेन्ट्रल जेल का एक जेल कर्मी संक्रमित निकला है| सीएमओ कार्यलय का एक कर्मी भी संक्रमित पाया गया| ग्राम कीरतपुर के एक महिला संक्रमित निकली है| मोहम्मदाबाद के ग्राम अरसनी में 5 संक्रमित निकले है| राजेपुर के ग्राम आशा की मढैया में आधा दर्जन पॉजिटिव पाए गये| कुल मिलकर बुधवार को 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आनें से राहत भरी खबर है|  अब तक कुल 141 लोगों की मौत सरकारी आंकड़ा दिखा रहा है| जबकि कुल 9864 लोग अब तक संक्रमित निकल चुके है| 979 के मात्र सक्रिय है| जिनका उपचार चल रहा है|