सरसों-आलू पर आफत बन कर बरसे बादल

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी है। बीती रात बदले मौसम के बाद बारिश हुई। रात भर भर आसमान में बादल छाए रहे पानी वर्षा और हवा भी चली।  जिससे सरसों, आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है।
बीते गुरुवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया था। बदले मिजाज का नतीजा देर शाम बारिश के रुप में सामने आया। बरसात ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी। दरअसल इन दिनों अधिकतर खेतों में आलू की फसल तैयार होने के कगार पर है तो साथ ही सरसों की फसल भी तैयार खड़ी है। बेमौसम की बरसात इन दोनों ही फसलों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं।
मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। किसान टकटकी लगाए आसमान की ओर देख रहा है और दुआ कर रहा है कि मौसम अधिक खराब न हो। इस समय की बारिश लगभग सभी फसलों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। क्योंकि अधिकतर किसानों ने सरसों व आलू की फसल खेतों में कर रखी है| जिससे बारिश के कारण सरसों व आलू की फसल अधिक खराब हो सकती है। आलू के खेतों में पानी भर गया है|(रक्षपाल सिंह मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि)