चोरों ने एटीएम तोड़ने का किया प्रयास

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)चोरों नें बीती रात एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया| लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नही हो सके| मामले में पुलिस नें एफआईआर पंजीकृत की| पुलिस छानबीन कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र बढ़पुर शीतला माता मन्दिर के सामने हिटाची कम्पनी का एटीएम है| शनिवार को बढ़पुर दुबे इलेक्ट्रानिक के पीछे निवासी अजय किशोर त्रिपाठी नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह एटीएम कम्पनी का फ्रेंचाइजी ओनर है| बीती रात चोरों नें ऊपर से दीवार काटकर एटीएम में घुसकर तोड़कर की| सुबह जब एटीएम खोला गया तो इसकी जानकारी हुई| सुबह लगभग 7:30 बजे डायल 112 को सूचना दी गयी| जिसके बाद पुलिस नें मौके पर आकर एटीएम का निरीक्षण किया| चोरों नें एटीएम में तोड़फोड़ कर काफी नुकसान किया गया| लेकिन वह नकदी तक नही पंहुच सके|