नवंबर और दिसंबर में पढ़े विवाह के शुभ मुहूर्त

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: शुभ विवाह की घड़ियां फिर से आने वाली हैं। आगामी नवंबर और दिसंबर में कुल दर्जभर शुभ विवाह की तारीखें हैं।  पुजारियों और ज्योतिषियों के मुताबिक, अगले महीने 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इसके बाद से शुभ विवाह की लग्न का शुभारंभ हो जाएगा।अगले महीने 19 नवंबर से 1 4 दिसंबर के बीच कुल 12 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त है।
अभी से शुरू हो गई बुकिंग
कुल मिलाकर शुभ विवाह मूहुर्त के शुरू होने में तकरीबन एक महीने का समय बचा है। ऐसे में वर और वधु पक्ष ने शादी समारोह के मद्देनजर बुकिंग शुरू कर दी है। खासकर बग्घी व कैटरर्स वालों की खूब बुकिंग हो रही है।
नवंबर में शुभ मुहूर्त
15 नवंबर 2021 (दिन सोमवार)
16 नवंबर 2021 (दिन मंगलवार)
20 नवंबर 2021 (दिन शनिवार)
21 नवंबर 2021 (दिन रविवार)
28 नवंबर 2021 (दिन रविवार)
29 नवंबर 2021 (दिन सोमवार)
30 नवंबर 2021 (दिन मंगलवार)
दिसंबर 2021 में विवाह मुहूर्त
1 दिसंबर 2021 (दिन बुधवार)
2 दिसंबर 2021 (दिन,बृहस्पतिवार)
6 दिसंबर 2021 (दिन सोमवार)
7 दिसंबर 2021 (दिन, मंगलवार)
11 दिसंबर 2021 (दिन शनिवार)
13 दिसंबर 2021 (दिन सोमवार)
अगर, दिसंबर महीने में भी शादी में चूक गए तो घबराने के जरूरत नहीं है। अगले साल  14 जनवरी से फिर शुभ  विवाह का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। 20, 27 और 28 जनवरी को भी शुभ विवाह का मुहूर्त है। इसके बाद फिर 6, 11, 18, 21, 25 और 27 फरवरी को भी शादी की तिथि है।  वहीं, 4 और 9 मार्च को भी शुभ विवाह का योग है। वहीं, 14, 17, 21 और 22 अप्रैल को भी शादी की तिथि है। इसके अलावा, 11, 12, 18, 20 और 25 मई को भी शुभ विवाह का मुहूर्त है।16, 10,12 15, 16 और जून के अलावा, 3, 6, 8, 10, 11 और 14 जुलाई को भी शुभ विवाह किया जा सकता है। इसके बाद फिर नवंबर, 2022 में ही विवाह का मुहूर्त निकलेगा।